फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Weather increases concern, production will be affected due to increase in temperature

Sant Kabir Nagar News: मौसम ने बढ़ाई चिंता, तापमान बढ़ने पर उत्पादन पर पड़ेगा असर

Sun, 02 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Weather increases concern, production will be affected due to increase in temperature
खेत में लहलहाती गेंहू की फासल।
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इधर पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान से किसानों को काफी चिंता बढ़ी है। कोहरा व ठंड कम हो गया है। इससे फसलों पर असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

इसी प्रकार मौसम बना रहा तो गेहूं का फसल जल्दी पक जाएगी और उत्पादन कम हो जाएगा। गेहूं का दाना भी पतला हो जाने की आशंका है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, वहीं दूसरी तरफ गर्म कपड़े के व्यापारियों का माल डंप होने की चिंता है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। कोहरा और ठंड का असर भी कम हो गया है। इससे गेहूं की फसल प्रभावित होने की संभावना उत्पन्न हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि तापमान में इसी प्रकार की बढ़ोतरी होती रही तो गेहूं के दाने पतले हो जाएंगे। इससे जहां उत्पादन प्रभावित होगा, वहीं किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैसहिया निवासी फूलचंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान में ठंड काफी कम हो गई है और कोहरा भी नहीं पड़ रहा है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। इससे फसल समय से पहले सूख सकती है। जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। डीघा निवासी राधेश्याम चौरसिया ने कहा कि फसल बचाने के लिए बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है। यदि तापमान में बढ़ोतरी होती रही तो लागत निकाल पाना मुश्किल होगा। वहीं गर्म कपड़ों के व्यापारियों को भी ठंड कम होने से माल डंप होने की चिंता सताने लगी है। व्यापारी मुरलीधर जायसवाल ने बताया कि ठंड काफी कम हो गयी है। ऊनी वस्त्रों की बिक्री पूरी तरह से प्रभावित हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed