फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waterlogging at places due to rain, pedestrians upset

बारिश से जगह-जगह जलभराव, राहगीर परेशान

Sun, 10 Jul 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging at places due to rain, pedestrians upset
बारिश से शहर के बंजरिया मोहल्ले में सड़क पर भरा पानी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बारिश से जगह-जगह जलभराव, राहगीर परेशान
विज्ञापन

नालियां भरीं, पटरियों पर पसरा गंदा पानी
अधूरे नालों ने बढ़ाई मुश्किल
संतकबीरनगर। कई दिनों बाद शनिवार को कभी तेज तो कभी रुक-रुक हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। नालियां ओवरफ्लो हो गईं। उसका गंदा पानी पटरियां तक पसर गया। लोगों को कीचड़ से होकर आना-जाना पड़ा। हालांकि बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
शनिवार दोपहर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे जिला अस्पताल परिसर, अंसार टोला, मड़या, तितौवा, बरदहिया बाजार, बंजरिया, विधियानी, मोहद्दीनपुर जाने वाले मार्ग आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। नगर पालिका प्रशासन मेंहदावल बाईपास से कलेक्ट्रेट व मेंहदावल बाईपास से बस्ती जाने वाले मार्ग के किनारे नाला निर्माण करा रहा है। इसे 30 जून तक पूरा कराने का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब भी अधूरा पड़ा है। नाला खुदाई से निकाली गई मिट्टी वैसे ही छोड़ दिया गया है। बारिश के कारण मिट्टी बहकर सड़क तक आ गई है और कीचड़ हो गया है।
विज्ञापन

नगर पालिक परिषद खलीलाबाद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि जलनिकासी के लिए नाला निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। नाला निर्माण पूूर्ण हो जाने पर शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। बारिश के चलते महुली, नाथनगर, धनघटा, सेमरियावां, बखिरा, मेंहदावल आदि क्षेत्र के बाजार में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
शनिवार को हुई बारिश से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। दिलीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रत्यूष त्रिपाठी आदि ने कहा कि भीषण गर्मी से कई दिनों से जूझना पड़ रहा था, लेकिन बारिश से राहत मिली है।
...
किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। इससे किसानों को बेहन में सिंचाई करने से राहत मिल गई है। साथ ही जिन किसानों की बेहन तैयार है, वह रोपाई में जुट गए हैं। किसान सुधाकर पांडेय, राम दयाल, मनोज कुमार आदि का कहना है कि बारिश होने से काफी राहत मिली है। अब धान की रोपाई आसानी से हो जाएगी।

...
कोट
यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। जिन किसानों की बेहन तैयार है, वह रोपाई कर सकते हैं। सब्जियों की खेती करने वाले किसान खेत में पानी न लगने दें। इससे सब्जियां सड़ने से बच जाएंगी।
पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed