फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water lavel incresed in rapti

राप्ती का जलस्तर बढ़ा, कटान हुई तेज

Thu, 17 Jun 2021 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
water lavel incresed in rapti
राप्ती का जलस्तर बढ़ा, कटान हुई तेज
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नदी सवा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ी
लाल निशान से 1.50 सेंटीमीटर नीचे बह रही है नदी
विभागीय अधिकारी कटान रोकने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार हो रही चौतरफा बारिश के कारण बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर कटान भी देखी जा रही है। विभागीय अधिकारी कटान को रोकने के लिए बाढ़ निरोधक कार्य करा रहे हैं। तटबंध से सटे गांव में नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। वैसे नदी अभी लाल निशान से काफी नीचे है।
करमैनी-बेलौली तटबंध पर राप्ती नदी का जलस्तर कहीं-कहीं प्रभाव डाल रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। खतरे के निशान 79.50 सेंटीमीटर से नदी अभी नीचे है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 77.80 सेंटीमीटर मापा गया। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 77.95 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। विभागीय लोगों का कहना हैं कि नदी का जलस्तर सवा सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। तटबंध से सटे बेलौहा, नौगो, छपिया पराग, छपिया तिवारी, जोरवा, विशुनपुर, बढ़या, बानडुमर, डुमरियाबाबू गांव बसे हुए हैं। तटबंध ही उनकी सुरक्षा का मूल आधार है। ऐसे में लगातार नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और विशुनपुर बांगर, नौगो व बेलौली में जलस्तर तटबंध से सटकर बह रहा है। इसको लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं। वैसे तो कटान स्थल नौगो में अवर अभियंता द्वारा बांस का पिंजरा झावा भरवाकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित : एसडीओ
करमैनी-बेलौली तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, लेकिन तटबंध पर कोई दबाव नही है। आवश्यकता अनुसार कटानस्थलों पर बाढ़ निरोधक कार्य कराते हुए कटान को रोका जा रहा हैं। लगातार तटबंध की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामउजागिर सहायक अभियंता, ड्रेनेज खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed