{"_id":"689e26d83fb50732590daf68","slug":"war-against-adulterationsamples-of-biscuits-and-flour-taken-from-industrial-area-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137012-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मिलावट से जंग...औद्योगिक क्षेत्र से बिस्किट और मैदा के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मिलावट से जंग...औद्योगिक क्षेत्र से बिस्किट और मैदा के नमूने लिए
Thu, 14 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
इंडस्ट्रीएल एरिया स्थित फैक्टी में सैंपल भरते खाद्य अधिकारी
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के किए छापा मारा। इस दौरान बिस्किट और मैदा के नमूने लेकर जांच के प्रयोगशाला भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य, पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थ पर कार्रवाई किए जाने के उद्देश्य से खलीलाबाद तहसील के औद्योगिक क्षेत्र स्थित महावीर बिस्कुट प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में छापा मारकर दो नमूने एक बिस्कुट और एक मैदा का नूमला लिया गया। इस प्रकार कुल दो नमूने संग्रहित किए गए। लिए गए नमूने को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल और सच्चिदानंद गुप्ता मौजूद रहे।