{"_id":"64f4d2f9c0f41bf51c070a96","slug":"villagers-protested-against-the-installation-of-electric-poles-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-2424-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली के पोल लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली के पोल लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
-टीएचआर प्लांट पर कनेक्शन देने के लिए हो रहा था कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर-काली जगदीशपुर मार्ग पर तिनहरी गांव में एनआरएलएम के तहत टीएचआर प्लांट बनाया गया है। प्लांट को बिजली सप्लाई देने के लिए पोल लगाने का कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दिया और हंगामा करने लगे। सूचना पर तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पहले तो आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने सख्ती दिखाई। तब जाकर पोल लगाने का कार्य शुरू हो सका।
ग्राम पंचायत अलीनगर स्थित तिनहरी मोहल्ला में रविवार को संबंधित कार्यदायी संस्था के कर्मी पहुंचे। गड्ढा खोदकर पोल खड़ा करने का कार्य शुरू हुआ। इसी दौरान भनक लगते ही ग्रामीण पहुंच गए। दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त की और कार्य को रुकवा दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार पुलिस के साथ पहुंचे। समझाते हुए बताया कि केबल का तार लगाया जाएगा। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं होगी।