फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers no trouble getting cash in banks

बैंकों में कैश नहीं ग्रामीणों को रही परेशानी

Fri, 23 Dec 2016 11:06 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers no trouble getting cash in banks
एटीएम पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
 नोटबंदी के बाद जहां शहरी क्षेत्र के बैैंकों में स्थिति लगातार सामान्य हो रही है, वहीं अधिकतर एटीएम भी काम कर रहे हैं, लेकिन पूूर्वांचल बैंक की शाखाओं में अब भी किल्लत बरकरार है। शुक्रवार को जिले में पूर्वांचल बैैंक की 51 शाखाओं में से पांच कैश के अभाव में बंद रहीं। पूर्वांचल बैंक की जो शाखाएं खुली, वहां भी ग्राहकों द्वारा जमा किए गए धन से ही भुगतान हो सका। इसके कारण तमाम लोगों को कैश नहीं मिल सका और वह निराश होकर लौटने को मजबूर हुए।     खलीलाबाद शहर के भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, कृषि शाखा और विकास भवन की शाखा में लेनदेन हुआ। इसी प्रकार एक्सिस बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित अन्य बैंकों में लेनदेन हुआ। शुक्रवार को बैंकों में भीड़ काफी कम रही। जहां तक एटीएम की बात है तो शहर के अधिकतर एटीएम काम करते मिले। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का एटीएम, कृषि शाखा, आईसीआईसीआई, बैंक आफ इंडिया आदि बैंक का एटीएम काम किया। इसके कारण एटीएम पर भी लाइन छोटी हो गई है। हालांकि स्टेट बैंक के विकास भवन शाखा व एचडीएफसी बैंक का एटीएम बंद रहा। दूसरी तरफ पूर्वांचल बैंक की शाखाओं पर अब भी कैश की कमी बनी हुई है।  ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्वांचल बैंकों की शाखाओं पर भुगतान नहीं मिला। इसके साथ ही एटीएम भी जबाब दे गए। पूर्वांचल बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बृजमोहनी द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को 51 शाखाओं में से 46 शाखाओं में लेनदेन हुुआ। उनका कहना है कि जो भुगतान हुआ वह ग्राहकों द्वारा जमा किए गए धन से ही हुआ। पांच शाखाएं कैश के अभाव में बंद रही। उन्होंने कहा कि कैश की डिमांड की गई है, उम्मीद है कि जल्द ही कैश उपलब्ध हो जाएगा और समस्या से निजात मिल जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed