{"_id":"576591e74f1c1b103211be46","slug":"villagers-have-sdm-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड बघौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरईपार के लोगों ने शनिवार को कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी खलीलाबाद ज्ञापन दिया। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि राशन की कालाबाजारी की जा रही है। इसकी जांच कराकर कोटे की दुकान को निलंबित किया जाए।
ग्राम पंचायत के निवासी बाल गोविंद सिंह, बीरबहादुर सिंह, विजय प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, भीम सिंह, राम सिंह, बेचन सिंह, शेखधारी सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि कोटेदार विगत तीन माह से मात्र 40 फीसदी कार्ड धारकों को ही राशन दिया, शेष राशन को बाजार में बेच दिया। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में आबादी से अधिक यूनिट हो गया है। तमाम ऐसे लोगों को सूची में शामिल कर लिया गया जो पात्र नहीं है। यही नहीं कोटेदार द्वारा उचित मूल्य, निश्चित समय और राशन के प्रकार आदि का विवरण नहीं दिया जाता। खाद्यान्न भी निश्चित मात्रा में नहीं दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि मिट्टी तेल का वितरण नहीं किया गया। मांग किया कि कोटेदार द्वारा किए जा रहे अनियमितता की जांच कराई जाए और कोटे की दुकान को निलंबित कर राशन का वितरण किसी अन्य दुकानदार से कराया जाए। इस दौरान गीता सिंह, संतराम, सीतादेवी, राधा, रामकेश, परशुराम यादव, मंजू, ओममती, मनीष, मनसा, रामप्रीत, प्रमीला आदि उपस्थित रहे।