फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers block the highway near Kante police post

Sant Kabir Nagar News: बस्ती पुलिस ने दो युवकों को उठाया कांटे चौकी पर ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 08 Sep 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Villagers block the highway near Kante police post
कांटे पुलिस चौकी के पास हाईवे जाम करते ग्रामीण
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली के लहुरादेवा गांव के दो लोगों को बस्ती की पुलिस के उठाने के विराेध में ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह कांटे चौकी पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर दिया, इस दौरान 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर एएसपी सुशील कुमार सिंह व सीओ अजय सिंह न लोगों को शांत कराकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

लहुरादेवा गांव निवासी बदामा और अवधराज के अनुसार 8 सितंबर की रात लगभग 12:40 बजे कुछ लोग दोनों के घर में घुसकर महिलाओं के जेवरात छीनकर छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि मौके पर मौजूद बेटे विनय व विक्की ने विरोध किया तो वह अपने हथियार निकाल लिए और दोनाें को अपने साथ लेकर चले गए। वहीं एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में स्नेचिंग के मामले में बस्ती पुलिस दोनों युवकों को ले गई थी, ग्रामीणों को लगा कि कांटे पुलिस चौकी पर दोनोंं को लाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराकर उन्हें घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed