{"_id":"69f906df0ac2df69fb02f144","slug":"village-industries-units-will-be-awarded-khalilabad-news-c-227-1-sdn1035-157629-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरस्कृत की जाएंगी ग्रामोद्योग इकाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरस्कृत की जाएंगी ग्रामोद्योग इकाइयां
Tue, 05 May 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना (एमएमजीआरवाई) के अंतर्गत संचालित ग्रामोद्योगी इकाइयों/उद्यमियों को पुरस्कृत किए जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए वर्ष 2022-23 या उससे पूर्व स्थापित तथा कम से कम तीन वर्ष से संचालित इकाइयां पात्र होंगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे ने बताया कि आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, द्वितीय तल विकास भवन, सिद्धार्थनगर से प्राप्त किए जा सकते हैं। जिला स्तरीय समिति की ओर से चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन