फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   video viral

हाट शाखा केंद्र पर बोरी से निकाला जा रहा अनाज

Fri, 27 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
video viral
हाट शाखा केंद्र सांथा में परखी से सरकारी गल्ले के बोरे से अनाज नरोकालता एक व्यक्ति ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
हाट शाखा केंद्र पर बोरी से निकाला जा रहा अनाज
विज्ञापन

- हाट शाखा केंद्र सांथा का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। शुक्रवार को क्षेत्र में हाट शाखा केंद्र सांथा में सरकारी गल्ले की बोरे से अनाज निकालता एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है। ट्रक से गल्ला उतारा जा रहा है और उसी ट्रक पर एक व्यक्ति परखी लगाकर बोरे से अनाज निकाल रहा है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सरकारी गल्ले के बोरे से परखी से अनाज निकालता व्यक्ति का वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। वायरल वीडियो में हाट शाखा केंद्र का बोर्ड दिख रहा है। केंद्र पर एक ट्रक लगी हुई है जिस पर सरकारी अनाज लदा हुआ है कुछ लेबर अनाज पर उतार कर रख रहें है। वहीं, एक व्यक्ति परखी लेकर बोरे से अनाज एक दूसरे बोरे में गिराता हुआ दिख रहा है। इस संबंध में एसडीएम मेंहदावल योगेश्वर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें नही है अगर ऐसा है तो प्रकरण की जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हाट शाखा केंद्र सांथा के प्रभारी शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि यह वीडियो उनके कार्यकाल का नहीं है। वीडियो बहुत पहले का है। किसी ने केंद्र को बदनाम करने के लिए वायरल कर दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed