{"_id":"64b58998e239979ceb027494","slug":"video-of-tying-a-young-man-to-a-tree-and-beating-him-goes-viral-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-408-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवक को पेड़ में बांधकर पीटने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवक को पेड़ में बांधकर पीटने का वीडियो वायरल
Tue, 18 Jul 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
- 18 जून को बहनाेई के घर आए युवक के साथ घटी थी घटना
- पुलिस ने पूर्व में ही दर्ज कर लिया था केस
-अब आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित करने में आई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। युवक को पेड़ में बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच की तो मामला पुराना निकला। पुलिस इस मामले में पूर्व में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। इस मामले में पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने में तेजी दिखा रही है।
एसओ भगवान सिंह ने बताया कि घटना 18 जून 2023 की है। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के बैजलपुर के रहने वाले अखिलेश पुत्र राम बचन की बहन की शादी महुली क्षेत्र के नाथनगर के अंबेडकरपुरवा निवासी धीरेंद्र पुत्र पराग के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद अक्सर बहन को ससुराल वाले मारते-पीटते थे। 18 जून 2023 को बहन की पिटाई की सूचना पर अखिलेश अपनी पत्नी को लेकर बहन के सुसराल नाथनगर आए थे। उसी दौरान अपने बहनाेई के परिजनों से कुछ कहासुनी हुई।
आरोप है कि बहनोई और उसके परिजन गोलबंद होकर गाली गलौज करने लगे। बहनोई अपने परिजनाें के साथ मिलकर अखिलेश को पेड़ से बांध कर मारपीट की। बीच बचाव करने पहुंची अखिलेश की पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में इंस्पेक्टर ने आरोपी बहनोई धीरेंद्र, पराग, नीरज, सूरज, प्रियंका, धर्मशीला के खिलाफ बंधक बनाकर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया था। अइस मामले का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस मामले में आरापियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में प्रषित किया जा रहा है। सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो 18 जून का है। इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।