फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   victory will BJP

माहौल भाजपा के पक्ष में, अति आत्मविश्वास से बचें : बंसल

Wed, 23 Feb 2022 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
victory will BJP
माहौल भाजपा के पक्ष में, अति आत्मविश्वास से बचें : बंसल
विज्ञापन

-प्रदेश महामंत्री संगठन ने माइक्रोमैनेजमेंट समझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बुधवार को खलीलाबाद स्थित एक होटल में जिले की तीनों विधानसभाओं के प्रभारी विस्तारक और प्रवासियों के साथ बैठक की। उन्होंने चुनावी माहौल की समीक्षा करते हुए चुनाव जीतने का माइक्रोमैनेजमेंट समझाया। कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है, मगर अति आत्मविश्वास से बचना होगा।

उन्होंने कहा कि बीते तीन चरणों के मतदान से यह स्पष्ट हो गया है कि माहौल भाजपा के पक्ष में है। इसे बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने बैठक में पिछले चुनाव की तुलना में प्रत्येक बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के टिप्स दिए। साथ ही संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी। कहा कि पुराने परंपरागत तरीकों से चुनाव नहीं लड़ना है। साथ ही चुनाव प्रचार को हाईटेक करने के तौर-तरीकों को समझाया। कहा कि सोशल मीडिया और आईटी विभाग की चुनाव प्रचार में सर्वाधिक भूमिका है। बूथ विजय अभियान के तहत घर-घर वोटर पर्ची पहुंचाने के निर्देश दिए। जनता और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बूथ और पन्ना प्रमुखों को चुनाव का स्तंभ बताया। बंद कमरे में हुई मैराथन बैठक में उन्होंने सभी लोगों से एक-एक कर सुझाव भी मांगा और सभी सुझावों पर तत्काल अमल में लाने की बात भी कही। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह, विधानसभा प्रभारी आनंद कलहंस, दिवाकर मिश्रा, मार्कंडेय राय, विस्तारक विश्वजीत चतुर्वेदी, पवन यादव, प्रवासी सचिंद्र सिंह, केदार गुप्ता, प्रदुमन श्रीवास्तव, पन्नालाल, अंजनी निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed