फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vendor zone will be built in the city on PPP model

Sant Kabir Nagar News: पीपीपी मॉडल पर शहर में बनेगा वेंडर जोन

Sun, 14 Jul 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vendor zone will be built in the city on PPP model
- मुखलिसपुर चौराहा और पुरानी सब्जी मंडी में बनेगा
विज्ञापन

- ठेले, खोमचे वालों को मिलेगी स्थायी जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर चौराहा ओवरब्रिज और पुरानी सब्जी मंडी में वेंडर जोन बनाया जाना है। यह पूरी तरह से पीपीपी मॉडल पर बनेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। फर्म को चिह्नित किया जा रहा है। ठेले-खोमचे वालों का पंजीकरण होगा और उन्हें स्थायी जगह मिलेगी। इससे शहर में जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
मुखलिसपुर चौराहा से यूनियन बैंक तक का स्थान वेंडर जाने के लिए चिह्नित किया गया है। साथ ही पुरानी सब्जी मंडी में भी वेंडर जोन बनाया जाना है। इसके अलावा मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे भी स्थान चिह्नित किया गया है। पहले यह कार्य पालिका प्रशासन कराने की तैयारी में थी, लेकिन अब यह कार्य पीपीपी मॉडल पर होगा। इसके लिए पिछले दिनों डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने स्थान का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


वेंडर जाेन पर काम के लिए फर्म को चिह्नित किया जा रहा है। फर्म का नाम फाइनल होने के बाद यहां कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी है। वैसे मुखलिसपुर चौराहा और उसके आसपास ठेला, खोमचा लगाने वाली की भरमार है। सुबह से शाम तक ठेले लगने से सड़क संकरी हो गई है। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर लगने वाले जाम को लेकर यातायात पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने मुखलिसपुर चौराहे से लेकर यूनियन बैंक और पुरानी सब्जी मंडी में ठेला-खोमचा लगाने वालों के लिए स्थायी जगह उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इससे जहां इस क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी वहीं ठेला लगाने वालों को भी इधर-उधर भटकने नहीं पड़ेगा।


शहर में ठेले व खोमचा लगाने वालों के चलते आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसे दूर करने के लिए पीपीपी माॅडल पर वेंडर जोन बनाया जाएगा। इसके लिए फर्म चिह्नित करने का प्रयास हो रहा है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed