{"_id":"6ae24805d2de2f9d9f06c5ec","slug":"vehicle-related-issues-will-be-addressed-at-the-transport-fair-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159678-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिवहन मेले में दूर होंगी वाहन से जुड़ी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिवहन मेले में दूर होंगी वाहन से जुड़ी दिक्कतें
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए 31 अक्तूबर को एआरटीओ कार्यालय परिसर में परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में वाहनों की फिटनेस, पंजीकरण, परमिट नवीनीकरण, लंबित कर और अन्य बकायों के निस्तारण सहित विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए वाहन स्वामियों को सूचना भेजी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग मेले में पहुंचकर इसका लाभ उठा सकें।
परिवहन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, परिवहन मेले का उद्देश्य वाहन स्वामियों को विभागीय सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाने हैं। फिटनेस काउंटर पर वाहनों की फिटनेस से संबंधित आवेदन और नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। वहीं, परमिट काउंटर पर नए परमिट और परमिट नवीनीकरण से संबंधित कार्य किए जाएंगे। नए वाहनों के पंजीकरण और वाहन संबंधी अन्य प्रक्रियाओं के लिए भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
मेले में लंबित वाहन कर और अन्य बकायों के भुगतान की व्यवस्था भी की जाएगी। विभागीय निर्देशों के तहत पात्र मामलों में नियमानुसार छूट का लाभ देते हुए बकाया निस्तारण की कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा वाहन स्वामियों को ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन, चालान और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सहायता भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- --
फिटनेस और परमिट समाप्त होने वाले वाहनों पर रहेगा जोर
परिवहन विभाग की योजना के तहत जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, उनके स्वामियों को नोटिस देकर मेले की जानकारी देने और फिटनेस संबंधी प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह परमिट की अवधि समाप्त होने वाले वाहनों के स्वामियों को भी सूचना देकर नवीनीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि वाहन स्वामियों की लंबित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए और जरूरी दस्तावेज को अद्यतन कराया जा सके।
-- -- -- -- -
वाहनों के मोबाइल नंबर भी होंगे अपडेट
परिवहन मेले में वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) में वाहन स्वामी का सही मोबाइल नंबर दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। मोबाइल नंबर गलत या दर्ज नहीं होने से ओटीपी और प्रदूषण प्रमाणपत्र जैसी प्रक्रियाओं में परेशानी आती है। ऐसे में वाहन स्वामी अपने पंजीकरण अभिलेख में मोबाइल नंबर सही कराने के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। विभाग की ओर से मेले का प्रचार-प्रसार कर वाहन स्वामियों को इसमें शामिल होने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --
कार्यालय पर 31 अक्तूबर को परिवहन मेले में वाहन से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। फिटनेस समेत परिवहन संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी मंडलीय परिवहन कार्यालयों में मेला लगेगा। परिवहन आयुक्त की ओर से 27 अक्तूबर को जारी निर्देश में इसकी जानकारी दी गई है।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ