फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vehicle collided with dilapidated electric pole, chaos

जर्जर विद्युत खंभे से टकराया वाहन, अफरातफरी मची

Tue, 19 Jul 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collided with dilapidated electric pole, chaos
बिजली के पोल टूट कर लटकने के कारण सड़क पर लगा जाम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
जर्जर विद्युत खंभे से टकराया वाहन, अफरातफरी
विज्ञापन

खंभा टूटकर झुकने से एक घंटे आवागमन रहा ठप, लगा जाम
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कस्बे के मेंहदावल बाईपास से करीब 100 मीटर आगे खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर हाईटेंशन तार लगे जर्जर विद्युत खंभे से वाहन टकरा गया। खंभा झुक गया। इससे अफरातफरी मच गई। एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। विद्युतकर्मियों ने बिल्डिंग मशीन से खंभे को सही किया।
सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही थी। इसी बीच एक वाहन ने सड़क के किनारे लगे जर्जर पोल में टक्कर मार दी। हाईटेंशन तार लगा खंभा झुक गया। इससे करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसकी सूचना कुछ लोगों ने विद्युत निगम के जिम्मेदारों को दी। इसके बाद पुलिस लाइंस फीडर की बिजली काट दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आननफानन बिल्डिंग मशीन से खंभे को जोड़कर खड़ा कर दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और आवागमन बहाल हो सका। इस संबंध में क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर अमित सिंह ने कहा कि हाईटेंशन तार व खंभे से वर्तमान में आपूर्ति नहीं दी जा रही है। एहतियात के रूप में पुलिस लाइंस फीडर की आपूर्ति बंद कर खंभे को ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed