{"_id":"61e2fda85c637d15d625ea05","slug":"vaccination-of-37-939-people-khalilabad-news-gkp423777780","type":"story","status":"publish","title_hn":"37,939 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37,939 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी पर कोविड का टीका लगवाते लोग।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
37,939 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
- 22,200 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 174 गांव में शनिवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 22,200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 37,939 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के किशोर और फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष के ऊपर के लोगों को लगा बूस्टर डोज भी शामिल है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण के तहत शनिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 174 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 3506 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के सापेक्ष 3485, नाथनगर में 2400 के सापेक्ष 6070, सांथा में 2400 के सापेक्ष 3082, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 4090, मेंहदावल में 2400 के सापेक्ष 6050, हैंसर बाजार में 2400 के सापेक्ष 3354, बेलहर में 2400 के सापेक्ष 2943, बघौली में 2400 के सापेक्ष 5032, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के सापेक्ष 114 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 300 के सापेक्ष 213 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ टीकाकरण
सेमरियावां। शनिवार को मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवा कला में टीकाकरण आयोजित किया गया। जहां 100 किशोरों को टीका लगाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर कला की टीम ने किशोरों को टीका लगाया। इस दौरान प्रबंधक मसीहुद्दीन, प्रधानाचार्य रिजवान अहमद, अध्यापक सरोज कुमार, अब्दुल मुइज, राजा बाबू, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।