फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaccination of 12586 people

12,586 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
vaccination of 12586 people
खलीलाबाद सीएचसी में कोविड़ का टीका लगवाने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
12,586 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

- जिले के 11 स्वास्थ्यकेंद्रों पर टीकाकरण का हुआ आयोजन
- 13,100 रखा गया था लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 13,100 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 12,586 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में वृहद शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर काफी भीड़ लगी रही। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1500 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 921 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1200 के सापेक्ष 571, नाथनगर में 1500 के सापेक्ष 1030, सांथा में 1500 के सापेक्ष 1460, सेमरियावां में 1000 के सापेक्ष 2090, मेंहदावल में 1500 के सापेक्ष 1660, हैंसर बाजार में 1200 के सापेक्ष 1529, बेलहर में 1200 के सापेक्ष 779, बघौली में 1400 के सापेक्ष 1630, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 400 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 500 के सापेक्ष 516 को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed