{"_id":"612514a18ebc3e79e03e8bab","slug":"vaccination-of-12-850-people-khalilabad-news-gkp4066047177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप में टीका लगाने के लिए लगी भीड़, 12,850 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप में टीका लगाने के लिए लगी भीड़, 12,850 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
गिरधपुर गांव में कोविड का टीका लगवाने के लिए उमडी भीड़।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा कैंप में टीका लगाने के लिए लगी भीड़, 12,850 लोगों को लगा टीका
- 18 से 44 वर्ष और 45 से ऊपर के लोगों ने लगवाया टीका
- टीकाकरण का कुल लक्ष्य 24000 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत कई गांवों में कोरोना टीकाकरण शिविर के साथ ही मेगा कैंप का आयोजन किया गया। बारिश के चलते लोग टीकाकरण केंद्रों पर देर से पहुंचे। उसके बाद टीकाकरण का कार्य शुरू हुई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 24000 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 12,850 लोगों को टीका लगाया गया। देर शाम तक टीकाकरण होता रहा।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाना था। बारिश के चलते टीकाकरण केंद्रों पर लोग देर से पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिले के जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर टीका लगाया गया। सभी केंद्रों का अलग-अलग लक्ष्य रखा गया था। इसके साथ ही गिरधरपुर, देवरिया गंगा, मीरगंज, रामनगर समेत अन्य गांवो में मेगा कैंप लगाकर टीकाकरण का कार्य हुआ। गिरधरपुर गांव में बने टीकाकरण केंद्र पर देर शाम तक टीकाकरण होता रहा। सीएचसी खलीलाबाद पर टीकाकरण कराने आए डीपी सिंह, संजय मौर्य, रामानुज यादव आदि ने बताया कि बारिश के चलते वे लोग देर से आए हैं, टीका लगवाने के बाद अब वह घर जा रहे हैं। इसी तरह पीएचसी बघौली पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। यहां पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। मेंहदावल सीएचसी पर लगे शिविर में लोगों की भीड़ लगी रही। सेमरियावां में भी भीड़ लगी रही।