फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vaccination in madaya

मड़या में 100 के सापेक्ष 120 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Sat, 19 Jun 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
vaccination in madaya
शिविर में कोविड का टीका लगवाते अजय कुमार।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
मड़या में 100 के सापेक्ष 120 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

दिखने लगा है जागरूकता का असर, 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगी वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोविड टीकाकरण को लेकर अब जागरूकता दिखाई देने लगी है। शनिवार को खलीलाबाद विकास खंड के मड़या स्थित नेहरू इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए सत्र लगाया तो बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए पहुंच गए। ऐसे में टीकाकरण टीम ने लक्ष्य 100 के सापेेक्ष 120 लोगों का टीकाकरण किया।
शनिवार को अमर उजाला टीम ने खलीलाबाद विकास खंड के मड़या स्थिति नेहरू इंटर कॉलेज में चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह दस बजे टीकाकरण के लिए पहुंच गई। शेड्यूल के मुताबिक यहां 18 साल से ऊपर के 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। टीकाकरण टीम में शामिल एएनएम नैन्सी गुप्ता, वंदना चौरसिया के साथ सीएचओ प्रगति राय व बबिता चौहान ने टीकाकरण शुरू किया। शुरू में कम लोग आए, इसके बाद यूनिसेफ के ब्लॉक प्रतिनिधि राजेंद्र पाल सहित अन्य ने लोगों ने टीका लगवाने के लिए प्रयास शुरू किया। इसका असर यह रहा कि 100 लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 120 लोगों को टीका लगाया गया। वैसे मड़या में कुल आबादी करीब 2000 है, इनमें से कुछ लोगों ने पहले ही टीका लगवाया लिया है। शनिवार को 120 लोगों को प्रथम डोज टीका लगा।
विज्ञापन

कोट
कोविड टीकाकरण में तेजी लाने का प्रयास चल रहा है। अब 18 साल से 44 साल के लोगों को भी सत्र आयोजित कर टीका लगाया जा रहा है। मड़या में 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, इसके सापेक्ष 120 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. वीपी पांडेय, अधीक्षक सीएचसी खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed