{"_id":"6a89de83bed7be32dd09fbdf","slug":"up-board-determination-of-exam-centers-to-begin-tomorrow-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-155956-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : कल से शुरू होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : कल से शुरू होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए संशोधित समय सारणी जारी कर दी है। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 24 अगस्त से शुरू होकर 29 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगा, ताकि परीक्षा की शुचिता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के साथ नकलविहीन परीक्षा कराई जा सके।
यूपी बोर्ड के सचिव की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 24 अगस्त तक विद्यालयों की स्थापना से संबंधित जानकारी प्रधानाचार्यों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद तीन सितंबर तक प्रधानाचार्यों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी का डीएम द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति सत्यापन करेगी।
विद्यालयों के भौतिक सत्यापन करने की प्रक्रिया 12 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद तहसील स्तरीय समिति अपनी रिपोर्ट डीआईओएस के माध्यम से यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेगी। इसके आधार पर परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद 21 सितंबर तक चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति सूची का परीक्षण करेगी। 23 सितंबर तक डिबार, मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई वाले, अन्य अर्हता पूरी नहीं करने वाले विद्यालयों की सूची भी वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
-- -- -- -
छात्रों और अभिभावकों को मिलेगा आपत्ति का मौका
मेंहदावल। प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज, मेंहदावल कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। 28 सितंबर तक चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची के संबंध में आपत्तियां और शिकायतें ऑनलाइन यूपी बोर्ड के पोर्टल पर दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके लिए डीआईओएस के माध्यम से भी सूचना प्रकाशित की जाएगी। प्राप्त आपत्तियों की जांच और निस्तारण की प्रक्रिया आठ अक्तूबर तक पूरी की जाएगी। यदि कोई आपत्ति तार्किक और उचित पाई जाती है तो उसे जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
17 अक्तूबर तक जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसमें विद्यालयों के साथ ही छात्रों के आवंटन की जानकारी भी शामिल होगी। जनपद स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण व निस्तारण किया जाएगा।
इसके बाद विद्यालय और छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। यूपी बोर्ड के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 29 अक्तूबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।