{"_id":"6b0883aa985521292900550a","slug":"up-board-answer-script-collection-centers-set-up-in-all-three-tehsils-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-161183-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : तीनों तहसीलों में बनाए गए कॉपी संकलन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : तीनों तहसीलों में बनाए गए कॉपी संकलन केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फरवरी में प्रस्तावित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए जिले की तीनों तहसीलों में संकलन केंद्र बनाए गए हैं। यहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में कॉपियां रखी जाएंगी।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में कुल 97 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनकी सूची बोर्ड मुख्यालय को भेज दी गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित तहसील के संकलन केंद्रों पर जमा कराई जाएंगी। इसके लिए धनघटा तहसील में द्वाबा विकास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में एचआर इंटर कॉलेज और मेंहदावल में जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां संबंधित तहसील के परीक्षा केंद्रों की कॉपियां जमा होंगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है।
डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों तहसीलों में संकलन केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।