{"_id":"58bc57904f1c1b056de7eab0","slug":"under-suspicious-circumstances-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंकिता जायसवाल(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलीलाबाद काेतवाली क्षेत्र के मीरगंज में एक मेडिकल स्टोर संचालक के पत्नी की रविवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। ससुुुुराल के लोगों ने जहां विवाहिता के जरिए खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का आरोप मढ़ा ,वहीं मायके वालों ने ससुुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मनियरा प्रतिनिधि के अनुसार मीरगंज गांव निवासी रामनरायन जायसवाल के चौथे नंबर के बेटे पवन जायसवाल की शादी वर्ष 2012 में बस्ती जिले के मुंडेरवा में प्रमोद जायसवाल की बेटी अंकिता जायसवाल(30) के साथ हुई थी। अंकिता के पास तीन साल की बेटी श्रद्धा और सात माह का बेटा अर्श है। पवन जायसवाल कांटे में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। जबकि रामनरायन जायसवाल मकान में ही किराने की दुकान चलाते है। दूसरी मंजिल पर बेटा पवन, पत्नी अंकिता और बच्चों के साथ रहता है।
रविवार दोपहर में अंकिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पवन जायसवाल के अनुसार वह सुबह नाश्ता करने के बाद मेडिकल स्टोर पर चले गए थे। जबकि माता और पिता दोनों निचली मंजिल पर किराने की दुकान में थे। उसी दौरान उसका 14 वर्षीय भतीजा अंकित दूसरी मंजिल पर सामान लेने गया। जब वह पहुंचा तो कमरा खुला था और छत की कुंडी से दुपट्टे में उसकी पत्नी अंकिता का शव लटक रहा था। जबकि मासूम बच्चे रो रहे थे।
विज्ञापन
भतीजे के शोर पर घर वाले और आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर मायके वाले भी पहुुंच गए। विवाहिता के पिता प्रमोद जायसवाल और भाई अक्षय का आरोप था कि अंकिता को उसके ससुराली अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। ससुुराल पक्ष के लोगों ने बेटी की दहेज के लिए हत्या कर दी। सूचना पर एएसपी अशोक वर्मा,सीओ प्रमोद कुमार,कोतवाल कमला यादव और नायब तहसीलदार आरके पांडेय मौके पर पहुंच गए।
पुलिस पति पवन और ससुर राम नरायन को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि मुंडेरवा निवासी प्रमोद जायसवाल का आरोप है कि दहेज के लिए ससुुुरालियों ने उसकी बेटी अंकिता की हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।