{"_id":"63e53079fe30d705c3006f67","slug":"umashankar-stood-first-in-cross-country-race-khalilabad-news-c-7-1-48411-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: क्रॉस कंट्री रेस में उमाशंकर प्रथम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: क्रॉस कंट्री रेस में उमाशंकर प्रथम रहे
Thu, 09 Feb 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मगहर महोत्सव के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को कबीर चौरा परिसर से तीन किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस हुई। इसमें उमाशंकर यादव प्रथम, जगन द्वितीय और सूरज तीसरे स्थान पर रहे। क्रॉस कंट्री रेस को उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कबीर चौरा से दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें कुल 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संजय, रंजीत, विनय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत होती है। हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें आगे और मेहनत करना चाहिए। इस दौरान सुजीत गौतम, राम शंकर यादव, कोच शेषनाथ, विजय यादव, पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।