फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Umariya-Bidhar Ghat road turns into a stretch of potholes.

Sant Kabir Nagar News: गड्ढे में तब्दील हुआ उमरिया- बिडहर घाट मार्ग

Wed, 01 Jul 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Umariya-Bidhar Ghat road turns into a stretch of potholes.
जलभराव से आवागमन में झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

धनघटा। उमरिया बाजार से बिडहर घाट जाने वाला मार्ग गड्ढे में तब्दील होकर जानलेवा बन गया है। सड़क के बीचोंबीच बना गड्ढा राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहा है। इसी रास्ते से होकर आजमगढ़, अंबेडकरनगर की तरफ बड़ी संख्या में वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान बदहाल मार्ग पर नहीं जा रहा है।
खलीलाबाद से मुखलिसपुर, धनघटा होकर उमरिया बाजार के रास्ते चार पहिया और दो पहिया वाहनों की आवाजाही हमेशा लगी रहती है। उमरिया बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने सड़क पर काफी बड़ा गड्ढा हो गया है। इधर बारिश होने से गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क व गड्ढे का पता नहीं पाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल भी हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से होकर आने- जाने वाले अली अहमद, रामाशीष, जगदीश, शैलेंद्र आदि का कहना है कि इसी रास्ते छोटे-छोटे बच्चे साइकिल से स्कूल आते जाते हैं। सड़क पर बना गड्ढा बच्चों के लिए खतरा बन गया है। इन लोगों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरके पांडेय का कहना है कि जल्द ही सड़क को गड्ढा मुक्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed