{"_id":"680fc2677c4ad1e8520fc587","slug":"two-youths-who-went-to-take-bath-with-their-friends-drowned-in-saryu-river-and-died-khalilabad-news-c-7-1-gkp1039-917728-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक सरयू में डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक सरयू में डूबे, मौत
विज्ञापन
रवि रावत की फाइल
संतकबीरनगर/पौली। धनघटा क्षेत्र में सरयू नदी के बिड़हरघाट पर सोमवार को स्नान करने गए छह दोस्तों में दो डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब आधे घंटे बाद डूबे युवकों को नदी से निकलवाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इनमें एक युवक सुल्तानपुर और दूसरा बस्ती जिले के रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सभी अंबेडकरनगर निवासी दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे।
जानकारी के मुताबिक, अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थानाक्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द निवासी विजयभान मिश्र की 29 अप्रैल को शादी है। विजयभान के शादी समारोह में शामिल होने के लिए उसके दोस्त दिल्ली निवासी भूपेन्द्र सिंह और अनु, गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र निवासी शिवांश, लखनऊ के गोसाइगंज निवासी वरूण पाण्डेय, सुल्तानपुर के चांदा थानाक्षेत्र के रजवाड़ा रामपुर निवासी रवि रावत और बस्ती के छावनी थानाक्षेत्र के इमलिया निवासी प्रणव पाण्डेय आए हुए थे।
बताया जा रहा है कि अलग-अलग शहरों से जुटे दोस्त सोमवार को दिन में करीब 11 बजे नहाने के लिए धनघटा क्षेत्र में सरयू नदी के बिड़हरघाट पर गए थे। इसी बीच प्रणव पांडेय (19) नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में रवि रावत (26) भी गहरे पानी में चला गया। साथ गए दोस्तों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय और एसओ रामकृष्ण मिश्र पहुंचे। गोताखोरों ने करीब आधे घंटे में प्रणव और रवि को नदी से खोज निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।