फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two youth died in accident

ट्रक की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 18 Mar 2022 09:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
two youth died  in accident
ट्रक की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

बखिरा/संतकबीरनगर। सोनोरा मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।
बखिरा क्षेत्र खरवनिया गांव निवासी 26 वर्षीय इंद्रेश यादव पुत्र केदार नाथ यादव और 30 वर्षीय जाकिर पुत्र हजरत दोस्त थे। बृहस्पतिवार रात करीब पौने दस बजे बाइक से दोनों नंदौर की ओर जा रहे थे। सोनौरा मोड के पास उनकी बाइक को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल भेजा, जहां से डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पिता हजरत की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गोवंशीय पशु का कटा सिर और खाल मिली, अज्ञात पर केस
बखिरा। पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के गौरा खुर्द गांव स्थित पोखरे के किनारे गोवंशीय पशु का कटा सिर और खाल बरामद किया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर कांस्टेबल मोहन कुमार व अश्विनी यादव मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि घटना कुछ ही घंटे पहले की है। गोवंशीय पशु का कटा सिर और खाल कब्जे में लेकर ग्रामीणों की मदद से पोखरे के निकट ही एक गड्ढे में दफन करा दिया गया। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed