फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two women walking on foot were hit by a biker, one died, the other seriously

Sant Kabir Nagar News: पैदल जा रही दो महिलाओं को बाइकसवार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरी गंभीर

Sun, 04 Feb 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 04 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two women walking on foot were hit by a biker, one died, the other seriously
- महुली क्षेत्र के जसोवर गांव के मोड़ के पास की घटना
विज्ञापन


- देवरिया जनपद के भटनी क्षेत्र की रहने वाली है मृतका
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर जसोवर मोड़ के निकट पैदल बाजार जा रही दो महिलाओं को अनियंत्रित बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया। मौके पर एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की स्पीड का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि ठोकर लगने की तेज आवाज सुनकर हर कोई सहम गया था। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला देवरिया जिले की रहने वाली है। कुछ दिन पूर्व मुंडन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जसोवर गांव पहुंची थी।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के जसोवर गांव निवासी रामपाल के यहां 28 जनवरी को मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। इसी में शामिल होने के लिए देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी 55 वर्षीय शीला शाही पत्नी प्रेम शाही पहुंची थी। रविवार को शीला जसोवर गांव से रिश्तेदार मंजू देवी पत्नी रवि शंकर निवासी ग्राम सनौरा थाना मेंहदावल के साथ पैदल ही नाथनगर बाजार से कुछ खरीदारी करने जा रही थी। जैसे ही गांव की सड़क से धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर जसोवर गांव के मोड़ से आगे बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान विश्वनाथपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने पीछे से दोनों रिश्तेदार महिलाओं को जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी तेज दी थी कि महिलाएं उछल कर सड़क पर गिर गई। मौके पर ही शीला शाही की मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला मंजू देवी और बाइक चालक राम भजन घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक तेज गति से चल रही थी।

इस संबंध में एसओ महुली ने सतीश सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिली है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed