{"_id":"62682ce634eb85716b7b224f","slug":"two-woman-was-died-in-road-accident-khalilabad-news-gkp434679825","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
हादसे में घायल दो महिलाओं की मौत
- राम जानकी मार्ग पर ट्रक और टेंपो में हुई थी टक्कर
- पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। रामजानकी मार्ग पर निहैला के पास हुए हादसे में घायल हुईं दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि पांच घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिलाओं की मौत से पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मंगलवार को ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
सोमवार देर शाम गोरखपुर के सिकरीगंज की तरफ से बकौली कला निवासी चालक 22 वर्षीय गोविंद टेंपो में 11 सवारियों को लेकर धनघटा की तरफ जा रहा था। रामजानकी मार्ग पर निहैला के पास पहुंचा ही था। उसी दौरान सामने से तेज गति से गुजरे ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में टेपों चालक गोविंद के अलावा 45 वर्षीय शांति देवी पत्नी पल्टन निवासी गायघाट, 19 वर्षीय रीना पुत्री बाबूराम निवासी पारा गोविंद, 45 वर्षीय रीता देवी पत्नी योगेंद्र निवासी रसूलपुर, 15 वर्षीय मोनी पुत्री बाबूराम निवासी पारा गोविंद,जानकी पत्नी शिव लखन निवासी खेवसिया, 16 वर्षीय मीना पुत्री हरिश्चंद्र निवासी तेजपुर, 28 वर्षीय गेना देवी निवासी तेजपुर, 27 वर्षीय ज्योति पत्नी सोनू विश्वकर्मा निवासी पारा गोविंद, 26 वर्षीय गोल्डी पुत्री झिनकू सिंह निवासी दीपपुर, 20 वर्षीय आदर्श कुमार पुत्र अवधेश कुमार निवासी गाईबसंतपुर समेत 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल गोविंद, रीना, रीता, जानकी, मीना, गेना देवी और ज्योति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में जिला अस्पताल से घायल रीना और रीता को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। एसओ विनय पाठक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही घायल रीना ने दम तोड़ दिया। जब घायल रीता की मौत गोरखपुर से ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय हुई। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ हादसे का केस दर्ज किया गया। इधर घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
शादी से पहले बेटी की उठी अर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। रामजानकी मार्ग पर निहैला के पास हुए हादसे में घायल जिस युवती की मौत हुई है, उसकी तीन मई को शादी होनी थी। डोली उठने से पहले बेटी की अर्थी को कंधा देने वाले बाप समेत अन्य लोगों के हाथ कांप उठे। लोगों की आंखों से आंसू छलक पडे़। घटना से गांव का हर कोई गमगीन था।
विज्ञापन
निहैला के पास सोमवार देर शाम अनियंत्रित ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दिया था। जिसमें टेंपो चालक समेत उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए थे। घायलों में पारा गोविंद गांव निवासी 19 वर्षीय रीना पुत्री बाबूराम विश्वकर्मा भी घायल हुई थीं। जिनकी बाद में मौत हो गई। बेटी की मौत से परिजन सहम गए। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी की शादी की तैयारी की जा रही थी। 19 वर्षीय बेटी रीना की शादी तीन मई को होनी तय थी। शादी की तैयारी के लिए वह गांव निवासी सहेली के साथ धनघटा में सामान खरीदने गई थी। शाम को जब वह टेंपो में सवार होकर घर लौट रही थी, तभी निहैला के पास टेंपो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें बेटी रीना घायल हो गई। गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही बेटी की मौत हो गई। पीड़ित पिता यही बताते-बताते फफक कर रो पड़े। गांव के लोग भी घटना से गगमीन थे। लोग यही कह रहे थे कि बेटी की डोली से पहले की अर्थी उठ गई।