{"_id":"62c72c9df5c74559454f7b1d","slug":"two-sides-clashed-in-a-minor-dispute-khalilabad-news-gkp442960637","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बनियाबारी में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप मढ़ते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के आठ लोगों पर केस दर्ज किया।
बनियाबारी गांव निवासी रीतेश पांडेय का आरोप है कि छह जुलाई को वह गांव के एक शादी समारोह में गए थे। जहां ट्टीदार के युवक से कहासुनी हो गई थी। जब वह रात में घर पहुंचे तो लोग लाठी-डंडा लेकर दरवाजे पर पहुंच गए। अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उसे मारने-पीटने लगे। घर में घुस गए। घसीटते हुए लोग घर से बाहर लाकर मारपीटा। उसकी बचाव में पिता हनुमान पांडेय आए। पिता को भी लोग ढकेल दिया।
दूसरे पक्ष के राजेश कुमार पांडेय का आरोप है कि वह देर शाम बरात से घर आए। आरोप है कि हनुमान पांडेय, रीतेश पांडेय, अविनाश पांडेय व पंकज पांडेय उसके घर पहुंच कर अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर घर में घुस कर उसे और पत्नी मालती को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष के आदित्य पांडेय, कार्तिके पांडेय,नरेंद्र पांडेय उर्फ लल्ला और राजेश पांडेय तथा दूसरे पक्ष के हनुमान पांडेय, रीतेश, शन्नी उर्फ अविनाश और पंकज पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।