फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two parties clashed at the sub-registrar's office

Sant Kabir Nagar News: उप निबंधक कार्यालय पर भिड़ गए दो पक्ष

Wed, 25 Sep 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 25 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed at the sub-registrar's office
बैनामा के लिए हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। उप निबंधक कार्यालय पर एक ही जमीन के रजिस्ट्री के लिए पहुंचे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। करीब एक घंटे रजिस्ट्री कार्यालय में अफरा-तफरी मची रही। बिना रजिस्ट्री कराए दोनों पक्ष के लोग लौट गए।

धनघटा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला दो विस्वा जमीन बैनामा करने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति से एक लाख रुपये एडवांस लिया था। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे उसी जमीन को रजिस्ट्री करने के लिए महिला का पटीदार दूसरे पक्ष से 50 हजार रुपये एडवांस ले लिया। महिला रजिस्ट्री करने के लिए उपनिबंधक कार्यालय पहुंची और स्टांप पर दस्तावेज लेखक ने लिखना शुरू किया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद उसका पटीदार भी ग्राहक के साथ तहसील पर पहुंच गया। महिला का आरोप है कि पटीदार आते ही उसे भला बुरा कहने लगा। जब इसका एतराज की तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। महिला के बचाव में उसके पक्ष के लोग भी आ गए और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक दोनों पक्ष के लोग तहसील में हंगामा करते रहे। इस दौरान कोई कामकाज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। उप निबंधक कार्यालय पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- उमेश सिंह, सब रजिस्ट्रार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed