फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two including home guard died due to heat

Sant Kabir Nagar News: गर्मी से होमगार्ड समेत दो की मौत

Tue, 18 Jun 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two including home guard died due to heat
धनघटा। क्षेत्र में मंगलवार दोपहर में 50 वर्षीय होमगार्ड और 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते अचानक दोनों की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इससे इन्कार कर रहा है। इधर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पहली घटना धनघटा क्षेत्र मुडाडीहा गांव के पास हुई। महुली थाना क्षेत्र के लोहराडाडी गांव निवासी 50 वर्षीय धर्मेंद्र होमगार्ड पद पर कार्यरत थे। दिन में दो बजे धनघटा से बाइक से महुली लौट रहे थे। धनघटा क्षेत्र के मुडाडीहा गांव के पास पहुंचे तो गश खाकर गिर पड़े। थोड़ी दूर पर मौजूद लोग और राहगीर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना धनघटा के गागरगाड में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पास हुई। जहां गागरगाड निवासी 35 वर्षीय बबलू धनघटा खलीलाबाद मार्ग के बगल से कहीं जा रहे थे। वह भी अचानक गिरे और अचेत हो गए। परिवार के लोग सीएचसी मलौली ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉक्टर रमेश सोनकर का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। मृतक होमगार्ड धर्मेंद्र के पुत्र अजीत का कहना है कि उनके पिता की मौत गर्मी के कारण हुई है। वहीं मृतक बबलू की पत्नी सीता भी पति की मौत की वजह गर्मी बता रही है। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed