{"_id":"6a56771b5f2042cbc80d74ba","slug":"two-friends-on-a-motorcycle-killed-after-being-hit-by-a-truck-khalilabad-news-c-7-1-gkp1041-1385462-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्ताें की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्ताें की मौत
विज्ञापन
संजय
संवाद न्यूज एजेंसी रोसयाबाजार (संतकबीरनगर)। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से क्षेत्र के कुडवा गांव निवासी बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर खरचा पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात हुई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। कुड़वा गांव निवासी संजय (30) पुत्र स्व. चंद्रिका गांव के ही अपने दोस्त सोनू (35) पुत्र स्व. रामललित के साथ सोमवार रात बाइक से पौली चौराहे पर गया था। रात करीब 11 बजे गांव लौटते समय रामजानकी मार्ग पर खरचा के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक फरार हो गया।
उधर, टक्कर से दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर दोनों के परिवार के लोग और चौकी प्रभारी नंदू गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल सोनू को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार तड़के करीब तीन बजे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गांव पहुंचे शव तो मची चीख पुकार ः धनघटा। कुडवा गांव में मंगलवार को जब एक साथ दो शव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। जो जहां था वहीं से दोनों युवकों के घर की ओर निकल पड़ा।
परिवार में मृतकों की पत्नी व बच्चे शव देखकर अचेत हो गए। सोमवार की रात एक ही बाइक पर सवार होकर संजय और सोनू अपने घर की तरफ जाने के लिए खरचा गांव के सामने रामजानकी मार्ग को पार कर रहे थे कि एक ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। मंगलवार को खलीलाबाद में दोनों का पोस्टमार्टम हुआ उसके बाद शव घर पहुंचे। दोनों युवकों का शव जब घर पहुंचा तो तमाम लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए शव घर पर रखे गए। उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए सरयू के मैंदी घाट पर पहुंचा। जहां दोनों के नाबालिग बच्चों ने कंप-कंपाते हाथों से पिता को मुखाग्नि दी।