फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two brothers riding a bike died after being hit by a truck

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

Tue, 18 Jul 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike died after being hit by a truck
मेंहदावल थाने के मंझरिया तिवारी गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस।
- दवा लेने एक ही बाइक से मेंहदावल जा रहे थे दोनों भाई
विज्ञापन

- बीएमसीटी मार्ग पर मंझरिया गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बीएमसीटी मार्ग पर मंगलवार देर शाम मेंहदावल क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों भाई बखिरा क्षेत्र के निवासी है।

एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के महुआ गांव निवासी 35 साल के जवाहर लाल यादव पुत्र छोटेलाल यादव की मंगलवार देर शाम तबीयत खराब हो गई। छोटा 32 साल का भाई सुभाष चंद यादव बडे़ बीमार भाई जवाहर लाल को बाइक पर बैठा कर दवा कराने मेंहदावल ले जा रहा था। दोनों भाई मेंहदावल क्षेत्र में बीएमसीटी मार्ग पर मंझरिया गांव के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान मेंहदावल से बस्ती की ओर जा रही ट्रक ने भाईयों की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही दोनों भाईयों की मौत हो गई। दोनों के शव क्षत- बिछत हाल में पडे़ थे। घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ ने बताया कि दोनों भाई हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना की सूचना पीड़ित परिजनों को दे दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शोभित कुमार पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed