फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two boy dip in ghagra river

Sant kabir Nagar: घाघरा नदी में स्नान करने गए दो किशोर लापता, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Wed, 14 Sep 2022 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 10:28 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घाघरा नदी में स्नान करने के दौरान आदर्श राज और आकाश कुमार गहरे पानी में चले गए। नदी में तेज बहाव होने के कारण दोनों किशोर अपने आप को संभाल नहीं पाए और लापता हो गए। उनके साथ स्नान कर रहे अन्य बच्चों जब उनको डूबता देख शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे लोग उनकी तलाश में जुट गए।

विज्ञापन
two boy dip in ghagra river
घाघरा नदी के बिड़हर घाट पर दो किशोरों के डूबने पर रोते बिलखते उनके परिजन।संवाद - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

धनघटा क्षेत्र में मंगलवार को घाघरा नदी के बिड़हर घाट पर स्नान करने के दौरान दो किशोर लापता हो गए। स्थानीय गोताखोरों ने लगभग छह घंटे उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


धनघटा निवासी एवं तहसील में अमीन पद पर कार्यरत बेचन प्रसाद का 15 वर्षीय बेटा आदर्श राज धनघटा गांव के रहने वाले साहब सिंह के 16 वर्षीय बेटे आकाश कुमार अन्य साथियों के साथ गांव में पर क्रिकेट खेल रहे थे। खेल समाप्त होने के बाद साथी स्नान करने के लिए घाघरा नदी के बिडहर घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घाघरा नदी में स्नान करने के दौरान आदर्श राज और आकाश कुमार गहरे पानी में चले गए। नदी में तेज बहाव होने के कारण दोनों किशोर अपने आप को संभाल नहीं पाए और लापता हो गए। उनके साथ स्नान कर रहे अन्य बच्चों जब उनको डूबता देख शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे लोग उनकी तलाश में जुट गए। सूचना मिलने पर एसओ केडी सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुट गए। शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों किशोरों के नदी में डूबने की सूचना पर रोते-बिलखते उनके परिजन भी पहुंच गए। लोग उन्हें सांत्वना देते हुए ईश्वर से बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे थे। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक दोनों बच्चों की तलाश नदी में की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed