{"_id":"57f931a14f1c1b6d532703e0","slug":"two-anganwadi-workers-not-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं मिलीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं मिलीं
Sant Kabir Nagar
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का शनिवार को जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो बूथों पर जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गईं, वहीं एक बूथ पर शिक्षक अभियान के संबंध में सही जानकारी नहीं दे पाए।
नाराज डीएम ने तीनों का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी सुरेश कुमार हीरालाल राम निवास इंटर कालेज खलीलाबाद में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा लेने पहुंचे तो दो बूथों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना श्रीवास्तव व साधना अनुपस्थित पाई गई। इस पर डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में डीएम ने विश्वनाथपुर कला केंद्र पर शिक्षक मिथलेश सिंह से अभियान के संबंध में जानकारी मांगी तो वह जवाब नहीं दे पाए, जिस पर डीएम ने बीएसए को संबंधित शिक्षक का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिया कि बीएसए शिक्षकों को अभियान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं। डीएम ने मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद, बनियाबारी, सियरासांथा, सरौली आदि बूथों का भी निरीक्षण किया।