फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two accountants suspended for taking bribe

Sant Kabir Nagar News: रिश्वत लेने के आरोप में दो लेखपाल निलंबित

Wed, 28 Feb 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two accountants suspended for taking bribe
- नायब तहसीलदार की रिपोर्ट के बाद एसडीएम मेंहदावल ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- निलंबन के बाद नायब तहसीलदार को सौंपी गई प्रकरण की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र में कार्यरत दो लेखपालों पर अनियमितता व रिश्वत लेने की पुष्टि होने पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार ने लेखपाल राहुल श्रीवास्तव व राजेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच नायब तहसीलदार गौरव कुमार को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की बात कही जा रही है।
मेंहदावल तहसील के ग्राम रमवापुर में रास्ते की भूमि पर एक व्यक्ति ने चहारदिवारी का निर्माण कराया था। लेखपाल राहुल श्रीवास्तव ने अवैध निर्माण को रोकने में रुचि नहीं दिखाई। इस मामले में शिकायत के बाद जांच हुई। जिसमें लेखपाल राहुल श्रीवास्तव दोषी पाए गए। जिनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार लेखपाल राजेश चौधरी ने ग्राम कुसुरू कला में कृषक दुर्घटना योजना की पत्रावली में हेरफेर किया और लाभार्थी से रिश्वत की मांग की। इस मामले में नायब तहसीलदार की जांच में लेखपाल राजेश चौधरी दोषी पाए गए। साथ ही इनके खिलाफ वरासत करने के एक मामले में बार-बार रिश्वत की मांग की जा रही थी। दोनों लेखपालों को एक साथ निलंबित करने पर पूरे तहसील में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में लेखपालों के कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्याप्त है। दोनों लेखपालों के निलंबन के बाद मेंहदावल तहसील में हड़कंप मचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों लेखपालों के खिलाफ अनियमितता, कार्य में लापरवाही और रिश्वत लेने का आरोप लगा था। जिस पर नायब तहसीलदार से पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया दोनों लेखपाल दोषी पाए गए। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण कुमार, एसडीएम, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed