{"_id":"68bdcdfa852e7469f00b3655","slug":"tube-well-is-not-working-how-can-irrigation-be-done-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138074-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खराब पड़ा नलकूप, कैसे हो सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खराब पड़ा नलकूप, कैसे हो सिंचाई
Sun, 07 Sep 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत बेलवा सेंगर के भरवलिया खुर्द गांव में सरकारी नलकूप पिछले दो सप्ताह से खराब पड़ा है। बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने नलकूप ऑपरेटर को दी, लेकिन कोई बात नहीं बनी। इससे किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसान जितेंद्र, लालमणि, नरसिंह, विजय पाल, राम प्रकाश, राजमन और जयकरण ने बताया कि खेतों की सिंचाई के लिए यह सरकारी नलकूप ही एकमात्र सहारा था। वर्तमान में बारिश नहीं होने और गर्मी बढ़ने से फसलें सूखने लगी हैं। किसान अब डीजल पंपसेट से सिंचाई करने को मजबूर हैं।
डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण सिंचाई की लागत बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि समय पर नलकूप ठीक हो जाता तो फसलें बचाई जा सकती थीं। इस संबंध में नलकूप विभाग के अवर अभियंता लालचंद ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि समस्या है तो ऑपरेटर को सूचित कर जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराया जाएगा।