{"_id":"6765bcb188dd636873057004","slug":"trouble-due-to-power-cut-from-city-to-village-water-crisis-also-increased-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-125855-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर से गांव तक बिजली कटौती से मुसीबत, पानी का भी बढ़ा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर से गांव तक बिजली कटौती से मुसीबत, पानी का भी बढ़ा संकट
Sat, 21 Dec 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत निगम लगातार दावा कर रहा है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के लिए कदम उठाए गए हैं, लेकिन रोजाना छह घंटे की बिजली कटौती यह दावा फेल कर रही है।
स्थिति यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती और लोकल फाल्ट ने उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है। किसान भी खेतों की सिंचाई को लेकर प्रशासन हैं। वर्तमान समय में बिजली की कटौती बढ़ गई है। शहर के सीमा विस्तारित क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह पांच बजे बिजली कट जा रही है। इस दौरान उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कारण यह है कि बिजली न रहने पर घरों की छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख जा रही हैं। जिससे पानी का संकट खड़ा हो रहा है। सुबह के समय लोगों को स्नान के साथ बच्चों और कार्यालय जाने लोगों के लिए टिफिन तैयार करने में परेशानी हो रही है। सुबह 11 बजे के बाद बिजली आ रही है, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर बिजली कट जा रही है और शाम चार बजे तक आ रही है। दूसरी तरफ लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी हुई है। शहर के किसी न किसी मोहल्ले में लोकल फाल्ट के चलते बिजली गुल हो जा रही है।