{"_id":"6515dd25511505187d082fe4","slug":"tried-to-rape-sister-in-law-beaten-when-she-objected-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-3552-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म की कोशिश की, उलाहना देने पर ननद-भाभी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म की कोशिश की, उलाहना देने पर ननद-भाभी को पीटा
Fri, 29 Sep 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली किशोरी को पाकर युवक घुस गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित ननद और भाभी उलाहना देने गई तो आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर दिया। पीड़ित ननद-भाभी बृहस्पतिवार को एएसपी से मिलीं और प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग कीं। एएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
पीड़ित भाभी का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय ननद पर गांव का आरोपी मनबढ़ युवक बुरी नजर रखता है। 26 सितंबर की शाम चार बजे ननद घर में अकेली थी। उसी दौरान मौका पाकर आरोपी युवक उसके घर में घुस गया। आरोपी ने उसकी ननद से दुष्कर्म की कोशिश की। ननद के विरोध करने पर मुंह दबाकर बुरी तरह मारापीटा और जान से खत्म करने की धमकी दी। बाद में पीड़ित ननद ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। ननद के साथ वह आरोपी युवक के घर उलाहना देने गई तो आरोपी और उसके परिजन अपशब्द कहने लगे। विरोध पर ननद और उसे मारपीट कर घायल कर दिए। दोनों को काफी चोटें आई हैं। शोर सुनकर तमाम लोग पहुंच गए और बीच बचाव किया। घटना की सूचना थाने पर दी गई ,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित भाभी ननद को लेकर एएसपी से मिली और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने एसओ मेंहदावल को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।