{"_id":"6a834903e8f669db880cff8f","slug":"trials-for-the-district-level-open-junior-athletics-team-today-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155726-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला स्तरीय ओपन जूनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला स्तरीय ओपन जूनियर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल आज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संतकबीरनगर एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले जिला स्तरीय ओपन जूनियर एथलेटिक्स टीम ट्रायल का आयोजन 18 अगस्त को किया जाएगा। ट्रायल दोपहर दो बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में होगा। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तथा नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत जायसवाल, सचिव रमेश प्रसाद एवं कोच मनोज यादव ने इच्छुक खिलाड़ियों से समय से पहुंचकर ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है। सचिव रमेश प्रसाद ने बताया कि ट्रायल में अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की टीम 23 से 25 अगस्त को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 61वीं यूपी स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके बाद राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 14 से 16 सितंबर तक देहरादून में होने वाली नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।ह