फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tree fell on BMCT Highway, traffic halted for an hour

Sant Kabir Nagar News: बीएमसीटी राजमार्ग पर गिरा पेड़, एक घंटे आवागमन ठप

Sat, 06 Jul 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on BMCT Highway, traffic halted for an hour
मेंहदावल बीएमसीटी मार्ग पर गिरा पेड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। राष्ट्रीय राजमार्ग बीएमसिटी पर विशालकाय पेड़ तेज आंधी पानी के कारण शुक्रवार की सुबह अचानक से गिर गया। बीच सड़क पर पेड़ गिरने के कारण आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना थी। एक घंटे बाद पेड़ को हटाया गया। जिसके बाद आवागमन सुचारु रूप से चालू हो सका। पेड़ गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

शुक्रवार की सुबह से ही तेज आंधी व पानी के कारण विशालकाय पेड़ बाराखाल मोहल्ले के पास सड़क के बीच में ही गिर गया। स्थानीय लोग पेड़ गिरते ही मौके से भाग निकले। मौके पर कोई वाहन या लोगों की मौजूदगी नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लगभग एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप रहा। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पेड़ को काटकर मौके से हटाया गया। जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद पेड़ हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed