{"_id":"6298f18dd5b8ee56df16f5b9","slug":"training-or-o-level-and-ccc-khalilabad-news-gkp439031268","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओ लेवल एवं ट्रिपल सी का नि:शुल्क प्रशिक्षण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ लेवल एवं ट्रिपल सी का नि:शुल्क प्रशिक्षण होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओ लेवल एवं ट्रिपल सी का नि:शुल्क प्रशिक्षण होगा
- पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के निशुल्क ओ लेवल एवं सीसीसी प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है। इसमें ऐसे आवेदक पात्र होंगे जो इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हो एवं उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम हो। प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी होना आवश्यक है।
यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्त प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी छह जून से 16 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के उपरांत आवेदन की प्रति प्रिंट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों को स्वप्रमाणित करते हुए उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संतकबीर नगर को 16 जून 2022 तक सायं पांच बजे तक जमा करना आवश्यक है।