फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Training begins for Anganwadi workers on nutrition, education, and other skills.

Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण शुरू

Tue, 23 Dec 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Training begins for Anganwadi workers on nutrition, education, and other skills.
मेंहदावल। सोमवार को मेंहदावल ब्लाॅक सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों की देखरेख व उनकी शिक्षा को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन

बीडीओ राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक देखभाल बहुत जरूरी है। इससे भविष्य की नींव को मजबूती मिलेगी। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। सभी लोगों के सहयोग से इसे सफल बनाने में मदद मिलेगी। सीडीपीओ गरिमा पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), नई नीति एकीकृत बाल विकास सेवाएं आईसीडीएस, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन व पल्स पोलियो प्रतिरक्षण सहित कई जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण देखभाल और शिक्षा दी जाती है। प्रशिक्षण के दौरान 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों में प्रारंभिक बाल्यकाल व 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा शुद्धिकरण करने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान सत्येंद्र सिंह, अनुज कुमार, मुख्य सेविका अर्चना सिंह, अभिलाषा, नीलू चौरसिया, रेनू,गायत्री, ईश्लावती, रीता, दुलारी, नंद किशोरी, सरिता, सीमा, ममता, मेनका, कुसुम, गीता, मीरा, मालती, आराधना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed