फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Trailer parked by the roadside stolen; FIR registered following court order.

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर चोरी, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Trailer parked by the roadside stolen; FIR registered following court order.
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर चोरी होने के मामले में पीड़ित वाहन मालिक ने न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई और आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के लोनहा गांव निवासी हीरालाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ट्रेलर का पंजीकृत स्वामी है। 24 फरवरी 2026 को उसका चालक ट्रेलर लेकर बस्ती से बिहार की ओर माल ढुलाई के लिए जा रहा था। रात करीब 10:00 बजे नाथनगर के आगे निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास वाहन गर्म हो गया और उससे धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन

चालक ने ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और मिस्त्री की तलाश में नाथनगर बाजार चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी मिस्त्री नहीं मिला। करीब 10:50 बजे जब चालक लौटा तो ट्रेलर गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरालाल का आरोप है कि चालक ने रात करीब 10:56 बजे उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद चालक ने डायल-112 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण बात नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर वह स्वयं भी रात करीब 11:50 बजे घटनास्थल पहुंचे और चालक के साथ आसपास काफी तलाश की, लेकिन ट्रेलर का पता नहीं चला।

पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की सूचना महुली थाने में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को भी पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी, फिर भी मामला दर्ज नहीं किया गया। कार्रवाई न होने पर न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया।
न्यायालय में दिए गए आवेदन में पीड़ित ने महुली थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चोरी की घटना की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed