{"_id":"69fb96454bb2627594028046","slug":"traders-destroyed-harmful-substances-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-150149-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: व्यापारियों ने हानिकारक पदार्थों को नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: व्यापारियों ने हानिकारक पदार्थों को नष्ट कराया
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय के आह्वान पर व्यापारियों ने खलीलाबाद बाजार में पाए गए हानिकारक पदार्थों को नष्ट कराया। इस दौरान व्यापारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित व्यापार के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार और उनकी टीम भी मौजूद रही।
सर्वदानंद पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार कोई व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं कर सकता, उसी प्रकार व्यापारियों को भी अपने ग्राहकों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्हें सलाह दी कि वे गुणवत्ता युक्त और मानक अनुरूप खाद्य पदार्थों का ही विक्रय करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे। साथ ही व्यापारियों को यह भी संदेश दिया गया कि वे निश्चिंत और निडर होकर व्यापार करें, लेकिन नियमों और नैतिकता का पालन अवश्य करें।
उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ व्यापार करें। इस मौके पर बैजनाथ जायसवाल, मूलचंद मौर्य, विनोद जायसवाल, अयोध्या प्रसाद कसौधन, नगर पालिका अध्यक्ष के छोटे भाई विनोद जायसवाल, कमलेश मौजूद रहे।