फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tractor collides with high tension line pole, major accident averted

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराया, बड़ा हादसा टला

Sun, 24 Sep 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tractor collides with high tension line pole, major accident averted
धनघटा। क्षेत्र के गोपीपुर गांव में शनिवार की सुबह विद्युत पोल से ट्रैक्टर टकरा गया, जिससे विद्युत पोल तार समेत गिरकर जमीन पर आ गया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उस समय घटनास्थल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर 8-10 बच्चे मौजूद थे। इसके चलते सुबह करीब 300 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


सेमरडाडी स्थित नलकूप पर बिजली आपूर्ति के लिए करीब दो किलोमीटर की दूरी पर गोपीपुर गांव से विद्युत तार खींचे गए हैं। उसी के नीचे से गोपीपुर गांव में 11000 केवी लाइन बिछी है। सुबह करीब आठ बजे डेफरा मार्ग के बगल में खड़े विद्युत पोल से अनियंत्रित ट्रैक्टर तेज गति के साथ जाकर टकरा गया, जिससे विद्युत पोल टूट कर गोपीपुर गांव में गए तार के ऊपर से गिरते हुए जमीन पर आ गया। बिजली आपूर्ति होने की वजह से तेजी के साथ तार जलने लगा। थोड़ी दूर पर खड़े स्कूली बच्चे भाग कर बचे।
विज्ञापन

उधर गांव में गए बिजली तार में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से कई लोगों के घरों के विद्युत उपकरण जल गए। गांव के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर पर सूचना दी तो विद्युत आपूर्ति बंद की गई। थोड़ी देर तक पूरे गांव में अफरा-तफरी मची रही। गांव वालों का कहना है कि इतनी दूर से लोगों के घरों के बगल से खींचे गए तार हमेशा खतरा बने हुए हैं, जबकि नलकूप पर पेट्रोल पंप के बगल से बिजली आपूर्ति दी जा सकती है। पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ पीपी वर्मा का कहना है कि गिरे पोल की जगह दूसरा पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed