{"_id":"66e880deb55e507c0507ac04","slug":"top-gram-panchayats-will-be-rewarded-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120832-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अव्वल ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अव्वल ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत
विज्ञापन
- शासन से मांगा गया आवेदन
मसरूर अहमद खान
सेमरियावां। विकास में अव्वल रहने वाली ग्राम पंचायत पुरस्कृत की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें काॅलम के मुताबिक डाटा भरा जाएगा। ऐसे में बेहतर साबित होने वाली पंचायतों को सम्मानित करने की व्यवस्था शासन की तरफ से की गई है। इसके क्रम में प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जिससे सभी पंचायतें अपने-अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन फीड करा दें। इसके बाद अच्छा काम करने वाली पंचायतों की छंटनी करके जो बेहतर साबित होगी, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के क्रियान्वयन के लिए इस वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा है कि जिन पंचायतों में बेहतर कार्य कराया है। वह ऑनलाइन आवेदन समय से कर दें, जिससे उन पर विचार किया जा सके। यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अंतर्गत पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके लिए सभी पंचायतों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसमें दिए गए सभी कालम को भरते हुए किस योजना अंतर्गत पंचायतों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किए जाने के लिए आवेदन किया जाना है। सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायत हैं। अधिकारियों की ओर से जारी निर्देश के क्रम में बार-बार रिपोर्ट भी मांगी जा रही है, जिससे पंचायतों के साथ ही जिले का भी नाम रोशन होगा।
विज्ञापन
000000
हमारी पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा फीड होगा
खंड विकास अधिकारियों को जारी पत्र में सहायक विकास अधिकारी पंचायत का जिक्र करते हुए हमारी पंचायत पोर्टल पर समय से ऑनलाइन करने के लिए कहा है। इसमें किस योजना के तहत संबंधित कार्य कराया गया है। इसका भी विवरण दिया जाना अनिवार्य बताया गया है।
00000
सभी ग्राम पंचायतों को इसके लिए सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही ग्राम सचिवों को भी बराबर निर्देशित किया जा रहा है। जिनके ग्राम पंचायत ने बेहतर कार्य किया है। उनसे हमारी पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया है।
-दीप श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत, सेमरियावां