फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Today, Shiva devotees will perform Jalabhishek in Shiva temples

Sant Kabir Nagar News: आज शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे शिवभक्त

Sun, 27 Jul 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Today, Shiva devotees will perform Jalabhishek in Shiva temples
मुखलिसपुर मंदिर में कांवड़ रखकर आराम करते कांवड़िए
हरिहरपुर। सावन के तीसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ रहेगी। महाभारतकालीन तामेश्वरनाथ धाम सहित सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करेंगे। ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ होने के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सरयू से जल लेकर कांवरियों का जत्था भी जलाभिषेक के लिए रविवार की शाम मंदिर परिसर में पहुंच गया।
विज्ञापन

श्रावण मास शिव की पूजा-आराधना के लिए उत्तम मास है। सावन के महीने भर श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करते हैं लेकिन सोमवार के दिन शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में एक महीने तक चलने वाले सावन मेले में दूर दराज से श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को परिसर में आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों को मुख्य सड़क पर त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग के जरिए रोक दिया जाएगा जिससे परिसर में अव्यवस्था न फैले। जलाभिषेक के लिए शिव मंदिर के सामने पोखरे तक बैरिकेडिंग लगाई गई है। महिला पुरुष अलग-अलग लाइनों में शिव का जलाभिषेक करेंगे। परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। चेन स्नेचिंग की घटना को रोकने के लिए महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर की साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। खोया पाया केंद्र के साथ ही किसी अनहोनी से निपटने के लिए फायर टेंडर और चिकित्सक की टीम भी मौजूद रहेगी। परिसर में स्थित पोखरे से सुरक्षा के लिए गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। सरयू से जल लेकर कांवरियों का जत्था भी रविवार की रात मंदिर परिसर में पहुंचेगा जहां इनके ठहरने का भी इंतजाम किया गया है। रविवार की रात बारह बजे से शिव का जलाभिषेक शुरू होगा जो सोमवार को करीब बारह तक चलता रहेगा।

पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, पिंटू भारती, प्रधान विवेकानंद भारती, गंगेश भारती, शक्ति दत्त भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्म शंकर भारती ने बताया कि मंदिर परिसर में सावन के महीने भर शिवभक्तों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed