फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Today is the birth anniversary of the great poet Rangpal, the creator of Phag songs.

Sant Kabir Nagar News: फाग गीतों के रचनाकार महाकवि रंगपाल की जयंती आज

Fri, 20 Feb 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 20 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Today is the birth anniversary of the great poet Rangpal, the creator of Phag songs.
हरिहरपुर। फाल्गुन का महीना शुरू होते ही आज भी गांव में लोग ढोल और नगाड़े की थाप पर फाग गीतों का आनंद लेते हैं। फाग गीतों में सबसे अधिक गाए जाने वाले गीत कवि रंगपाल की रचनाएं हैं ।
विज्ञापन

आज से करीब डेढ़ सदी पूर्व नगर पंचायत हरिहरपुर में जन्में महाकवि रंगपाल ने फाग विधा की जीवंत रचनाओं के जरिए हिंदी साहित्य में अहम मुकाम हासिल किया है। ब्रजभाषा और अवधी में उनकी कृतियां बेहद उम्दा हैं। हालांकि महाकवि रंगपाल की रचनाओं में शृंगार, वीर रस, देशभक्ति के गीत सहित दादर, खेमटा, चैता, गजल और अन्य रचनाएं भी हैं लेकिन उनके लिखे फाग गीतों को काफी लोकप्रियता मिली। कवि रंगपाल की रचनाओं पर शोध कर चुके डॉ. सुधांशु ने बताया कि कवि रंगपाल जैसी लोक गायकी की रचना शायद ही किसी कवि की रचनाओं में मिलती हो, भारतेंदु युग के कवि रहे रंगपाल को खुद भारतेंदु जी ने महाकवि की उपाधि से अलंकृत किया था। उन्होंने अपनी रचनाओं में हर उस पहलू को छुआ जिसे उन्होंने महसूस किया। प्रकृति के सौंदर्य सहित महारानी पद्मावती की वीरगाथा अपने पालतू कुत्ते के बिरह में लिखी मित्तू विरह और खगनामा शीर्षक से प्रकाशित पुस्तकें पशु, पक्षियों के प्रति कवि की संवेदना दर्शाती हैं। उन्होंने रानी पद्मावत के बारे में लिखा है कि धीरता धर्म उदारता आगरी, चंडिका वीरता माहिं प्रमानी, प्राण प्यारे के संग सनेहु जो स्वर्ग गई पद्मावत रानी।
विज्ञापन


हरिहरपुर में 20 फरवरी सन 1864 में जन्में महाकवि रंगपाल की माता सुशीला देवी को संस्कृत और हिंदी भाषा के साथ ही संगीत की भी गहरी समझ थी। इसीलिए बिना स्कूल की शिक्षा ग्रहण किए ही कवि को साहित्य लेखन और संगीत में महारत हासिल था। उनके फाग गीतों में ''''ऋतुपति गयौ आय हाय गुंजन लगे भंवरा.....,बलम सोए रहो अबहीं दीन्हें बहिंया गले डारि....,लिए जा मधुबनवा संदेशा हो बटोही.... जैसे फाग गीतों को ढोल और नगाड़े की थाप पर आज भी लोग गाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed