फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   tiranga yatra conduct on sahidi diwas

शहीदी दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

Wed, 23 Mar 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
tiranga yatra conduct on sahidi diwas
आजादी के अमृत महोत्सव पर स्टेडियम से साईकिल रैली निकाली गई।संवाद - फोटो : KHALILABAD
शहीदी दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

- राजगुरु, भगत सिंह व सुखदेव सहित वीर शहीदों को किया गया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे समारोह के तहत बुधवार को शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान देश के स्वतंत्रता के लिए शहीद होने वाले राजगुरु, भगत सिंह व सुखदेव को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
नेहरू युवा केंद्र व उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड संस्था ने संयुक्त रूप से जिला स्टेडियम तिरंगा यात्रा निकाली। जिसे सीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा शहर में भ्रमण करते हुए जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के प्रांगण पहुंच कर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, जिला नेहरू युवा केंद्र प्रभारी रीना केसरिया, जिला सचिव स्काउट गाइड रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में स्काउट के बच्चों कार्यक्रम किया। इसमें शहीदों को याद करते हुए राजगुरु, सुखदेव व भगत सिंह के फांसी का मंचन किया गया। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार शहीदी दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। बाल विद्यालय प्रसादपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा शहीद दिवस पर अमर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अब्दुल कलाम, शिक्षक दिव्यांश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed